गिलोय

गिलोय जूस - गिलोय जूस के फ़ायदे व नुकसान - Giloy Juice benefits and side effects

क्या आप एक ऐसी जड़ी बूटी की खोज कर रहे हैं जो कि आपकी अधिकांश स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करे? तो आपके लिए गिलोय से बेहतर दूसरा कोई विकल्प नहीं हो सकता।

शायद आपने गिलोय की बेल को देखा हैं लेकिन जानकारी न होने के कारण आप उसे पहचान नहीं पाए। गिलोय का पौधा बेल के रूप में बढ़ता हैं। इसके पत्ते पान के पत्ते की तरह दिखाई देते हैं। गिलोय की लताएं आम और नीम के पेड़ के आस-पास सबसे ज्यादा पाई जाती हैं। जिस पेड़ पर गिलोय का बेल चढ़ने लगता हैं, उस पेड़ के गुण भी अपने में सम्मलित लेता हैं। इसलिए नीम के पेड़ पर चढ़ी हुयी गिलोय को स्वास्थ्य के नजरिये से सबसे बढ़िया माना जाता हैं।यह आपको बहुत लाभ प्रदान कराता है और इसके कुछ लाभों को निश्चित रूप से आपको अपनी जीवन शैली में अपनाना चाहिए।

गिलोय का अंग्रेजी नाम टिनोसपोरा है जिसको गुडूची और के नाम से भी जाना जाता है. इस तरह से यह ज्यादातर उष्ण कटिबंधीयक्षेत्रों में पाया जाता है जिनमे यह भारत, म्यांमार और श्री लंका में भी पाया जाता है. यह एक मेनिस्पेर्मसाए नामक परिवार से तालुक रखता है जो की एक बेल लता वाली होती है, और उनका इस्तेमाल खाने के साथ ही जडी बुटी के लिए भी किया जाता है. इसे पंजाबी में गल्लो, पाली में गलोची, बंगाली में गुलंचा, मराठी में गुडूची, नेपाल में गुर्जो के नाम से जाना जाता है

गिलोय की बेल सालों साल उगने वाली हैं। गिलोय की पत्तियों और इसके तने के रस को निकाल कर इस्तेमाल किया जाता हैं। गिलोय की तासीर गर्म मानी जाती हैं और यह तैलीय होने के साथ ही स्वाद में कड़वा और हल्की सी झंझनाहट लाने वाला होता हैं।गिलोय की पत्तियों और तने में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, बर्बेरिन, तिक्त ग्लुकोसाइड (गिलोइन), टिनोस्पोराइड, कार्डीफोलिन, वसा अम्ल, उड़नशील तेल आदि पाए जाते हैं जो इसे गुणकारी बना देते हैं। इसमें स्टार्च भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं।

 

गिलोय का इतिहास

सदियों से इस पौधे का प्रयोग होते आ रहा है. गिलोय एक भारत का औषधी युक्त पौधा है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई बिमारियों के उपचार में उपयोग होता है. पुराने हिन्दू चिकित्सक ने इसे गोनोरिया के लिए, भारत में यूरोपीयन इसे टॉनिक और मूत्र वर्द्धक के रूप में इस्तेमाल करते थे. भारत के फार्माकोपिया में इसे आधिकारिक रूप से मान्यता मिली हुई है, जिससे दवा का निर्माण कर विभिन्न रोगों में जैसे की सामान्य कमजोरी, बुखार, अपच, पेचिश, गोनोरिया, मूत्र रोग, हेपेटाइटिस, त्वचा रोग और एनीमिया के इलाज इत्यादि के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसके लतिका के जड़ का उपयोग भी आंत की बीमारी में किया जाता है. आयुर्वेद में इसके अनेक नाम है, जैसे की चक्रांगी और अमृता. यह एक ऐसी बूटी है कि यह आयुर्वेदिक दवाओं का एक महत्वपूर्ण घटक इसके बिना आयुर्वेद में अभ्यास संभव नहीं हो सकता है.

वनस्पति के रूप में गिलोय का वर्गीकरण 

गिलोय का वनस्पतिक नाम तिनोस्पोरा कोर्दिफोलिया है. इसका सेवन इतना कारगर है कि यह कैंसर को रोकने की क्षमता भी रखता है. साथ ही कुष्ठ रोग, पीलिया, स्वाइन फ्लू से भी बचाता है.

गिलोय को खाने के फ़ायदे 

गिलोय के बारे में दिल्ली के पोषण विशेषज्ञ अंशुल जैभारत कहते है कि संस्कृत में गिलोय को अमृत के रूप में जाना जाता है, जिसका उसके औषधीय गुण की वजह से अनुवाद किया गया है अमृता की जड़. अर्थात इसकी जड़ भी उपयोग किया जाता है, आयुर्वेद में इसके रस, पाउडर और कैप्सूल भी बना कर उपयोग किये जाते है. इसके और जड़ के इस्तेमाल के फ़ायदे निम्न है-

  • कान का दर्द दूर भगाए
    गिलोय के पत्तियों का रस निकाल कर गुनगुना करके कान में डालने से कान में होने वाला दर्द ख़त्म हो जाता हैं। गिलोय को पानी में घिसकर गुनगुना करके दोनों कानो में दिन में 2 बार डालने से कान की मैल बाहर निकल जाती हैं।   
  • गिलोय के प्रयोग से बढ़ाएं इम्यूनिटी
    गिलोय का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ है - रोगों से लड़ने की क्षमता देना। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कि स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं और खतरनाक रोगों से लड़ते हैं। गिलोय गुर्दों और जिगर से विषाक्त पदार्थों को दूर करता है और मुक्त कणों (free radicals) को भी बाहर निकालता है। इन सब के अलावा, गिलोय बैक्टीरिया, मूत्र मार्ग में संक्रमण और जिगर की बीमारियों से भी लड़ता है जो अनेक रोगो का कारण बनते हैं। नियमित रूप से गिलोय का जूस का सेवन करने से रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। 
  • डॉ. आशुतोष गौतम जो की आयुर्वेद के वैध है, उनका कहना है कि गिलोय बुखार से भी राहत दिलाने में कारगर है. चुकि गिलोय की प्रकृति में ही एंटी प्यरेटिक के गुण पाए जाते है, जिस वजह से यह डेगूं, स्वाईन फ्लू और मलेरिया जैसी खतरनाक बिमारियों के लक्षणों को कम करने में भी सहायक है. यह रक्त प्लेटों की संख्या को बढाता है. अगर गिलोय का एक छोटा सा टुकड़ा शहद के साथ लिया जाये तो यह मलेरिया के रोग में सहायता करता है. 
  • गिलोय के औषधीय गुण पाचन बनाएं बेहतर 
    गिलोय आपके पाचन तंत्र की देखभाल कर सकता है। आधा ग्राम गिलोय पाउडर को कुछ आंवला के साथ नियमित रूप से लें। अच्छे परिणाम के लिए, गिलोय का रस छाछ के साथ भी लिया जा सकता है। यह उपाय बवासीर से पीड़ित रोगियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। संक्षेप में, गिलोय दिमाग को आराम देता है और अपच को रोकता है।
  • वैध आशुतोष जैभारत के अनुसार गिलोय पाचन शक्ति को दुरुस्त रखने का काम करता है. यह आंत सम्बन्धी रोगों का इलाज करने में बहुत फायेदेमंद है. कब्ज की बीमारी को रोकने के लिए इसका गुड और आवले के साथ अगर नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह पाचन के लिए सहायता करता है. अपच की स्थिति में गिलोय को आधे ग्राम पोएदर के साथ कुछ आवला को मिलाकर इसको खाने से अच्छा परिणाम मिलेगा, साथ ही गिलोय के रस को दही के छाछ के साथ मिलाकर भी पीने से फायदा होगा. 
  • गिलोय के उपयोग से मधुमेह करें नियंत्रि
    अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं, तो गिलोय निश्चित रूप से आपके लिए प्रभावी होगा। गिलोय एक हाइपोग्लिसीमिक एजेंट के रूप में कार्य करता है। यह रक्तचाप और लिपिड के स्तर को भी  कम कर सकता है। यह टाइप 2 मधुमेह के इलाज को बहुत आसान बनाता है। मधुमेह रोगियों को नियमित रूप से रक्त शर्करा के उच्च स्तर को कम करने के लिए गिलोय का जूस पीना चाहिए।
  • कान का दर्द दूर भगाए
    गिलोय के पत्तियों का रस निकाल कर गुनगुना करके कान में डालने से कान में होने वाला दर्द ख़त्म हो जाता हैं। गिलोय को पानी में घिसकर गुनगुना करके दोनों कानो में दिन में 2 बार डालने से कान की मैल बाहर निकल जाती हैं।
  • पीलिया में लाभकारी
    पीलिया की बीमारी से राहत दिलाने में गिलोय बहुत ही फायदेमंद औषिधि हैं। गिलोय के एक चम्मच चूर्ण को काली मिर्च या त्रिफला के एक चम्मच चूर्ण के साथ मिला कर शहद के साथ चाटने से पीलिया की बीमारी में जबरदस्त फायदा होता हैं। आप चाहे तो गिलोय के पत्ते का रस निकाल कर शहद के साथ भी ले सकते हैं। 1 चम्मच गिलोय की पत्तियों का रस निकाल कर सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास मट्ठे या छाछ के साथ लेने से पीलिया की बीमारी ठीक होने लगती हैं। यानि की गिलोय का चूर्ण हो या फिर इसके पत्तियों का रस दोनों ही पीलिया के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।
  • गिलोय का सेवन करें मस्तिष्क के टॉनिक के रूप में
    गिलोय को अडाप्टोजेनिक (adaptogenic) जड़ी बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, यह मानसिक तनाव और चिंता को कम करता है। एक उत्कृष्ट स्वास्थ्य टॉनिक बनाने के लिए, गिलोय अक्सर अन्य जड़ी बूटियों के साथ मिश्रित किया जाता है। यह स्मृति को बढ़ावा देने और काम पर ध्यान लगाने में मदद करता है। यह मस्तिष्क से सभी विषाक्त पदार्थों को भी साफ कर सकता है। गिलोय की जड़ और फूल से तैयार पांच ml गिलोय के रस का नियमित सेवन एक उत्कृष्ट मस्तिष्क टॉनिक के रूप में समझा जाता है। गिलोय को अक्सर एक बुढ़ापा विरोधी जड़ी बूटी बुलाया जाता है।
  • गिलोय रस के फायदे हैं दमा के इलाज में
    अस्थमा के कारण छाती में जकड़न, सांस की तकलीफ, खाँसी, घरघराहट आदि होती है। ऐसी हालत के लिए इलाज मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ आसान उपायो से अस्थमा के लक्षणों को कम किया जा सकता है। उनमें से एक उपाय है - गिलोय। यह अक्सर अस्थमा के रोगियों के इलाज के लिए विशेषज्ञों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। गिलोय का रस दमा के इलाज में उपयोगी है। नीम और आंवला के साथ मिला कर इसका मिश्रण इसे और अधिक प्रभावी बनाता है।
  • मोटापा कम करने के लिए
    गिलोय के सेवन से मोटापे से निजात पाया जा सकता हैं। गिलोय के चूर्ण को त्रिफला के चूर्ण के साथ मिला कर सुबह शाम शहद के साथ चाटने से मोटापा कम होने लगता हैं। गिलोय, हरड़, बहेड़ा और आंवला मिला कर काढ़ा बनाये और इस काढ़े में शिलाजीत मिला कर पकाए और इसे पीजिये। इस काढ़े का नियमित रूप से सेवन करने से मोटापे की समस्या का निदान होता हैं।
  • आँखों के लिए लाभकारी
    गिलोय के रस को आंवले के रस के साथ मिला कर लेने से आँखों को रोग दूर होते हैं और आँखों की रोशिनी भी बढती हैं। गिलोय के रस में त्रिफला का चूर्ण मिला कर काढ़ा बनाये और इस काढ़े में पीपल का चूर्ण और शहद मिला कर सुबह-शाम लेने से भी आँखों की रोशिनी बढ़ती हैं।
  • फोर्टिस अस्पताल के डॉ. मनोज के. आहूजा का कहना है कि सीने में जकडन, साँस की तकलीफ, घरघराहट, खांसी से अगर कोई व्यक्ति परेशान है तो यह दमा और अस्थमा के लक्षण है. इस तरह के अगर लक्षण दिखे तो व्यक्ति को गिलोय की जड़ को चबाना शुरू कर देना चाहिए तो इन तकलीफों से कुछ राहत मिल सकती है.
  • गिलोय के उपयोग से पाएं गठिया में राहत
    अगर आप वातरोगी गठिया से पीड़ित है तो आपको गिलोय का सेवन करना चाहिए। इसमें सूजन को कम करने के साथ-साथ गठिया विरोधी गुण भी होते हैं जो कि गठिया और जोड़ों में दर्द सहित इसके कई लक्षणों का इलाज़ करते हैं। गिलोय गाउट को राहत देने के लिए, अरंडी के तेल के साथ प्रयोग किया जा सकता है। गठिया के इलाज के लिए, यह घी के साथ भी प्रयोग किया जाता है। यह रुमेटी गठिया का इलाज करने के लिए अदरक के साथ प्रयोग किया जा सकता है।
  • गिलोय के लाभ से मिले कामेच्छा में वृद्धि
    अगर आपको लगता है कि आप बिस्तर पर अच्छे नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं है, आप तुरंत गिलोय का सेवन शुरू कर दें। पुरुषों के लिए भी गिलोय एक वरदान है क्योंकि गिलोय एक कामोद्दीपक दवा है जिसकी मदद से शरीर में कामेच्छा की वृद्धि होती है। यह सेक्स इच्छाशक्ति को बढ़ाता है, जिसके फलस्वरूप आप वैवाहिक सुख अच्छी तरह से भोग सकते हैं।
  • गिलोय रस बेनिफिट्स युवा त्वचा के लिए
    गिलोय उम्र बढ़ने के लक्षणों के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें उम्र विरोधी गुण हैं जो कि काले धब्बे, मुँहासे, बारीक लाइनों और झुर्रियों को कम करते हैं। यह आपकी त्वचा को उज्ज्वल, युवा और सुंदर रखता है। चहरे के दाने, झाइयाँ, मुँहासे, काले धब्बों पर गिलोय के रस को लगाने से सब त्वचा रोग ठीक हो जाते हैं।
  • हाथ पैरों की जलन दूर करे
    अगर आपके हाथ पैरों में जलन होती रहती हैं तो गिलोय के रस में नीम का रस और आंवला का रस मिला कर काढ़ा बनाये और इस काढ़े का रोजाना 2 से 3 बार सेवन करने से जलन से छुटकारा मिलता हैं। आप चाहे तो गिलोय की पत्तियों को पीस कर इसे सुबह-शाम हाथ पैरों पर लगाने से भी होने वाली जलन शांत होती हैं।
  • उल्टियां रोकने में में फायदेमंद
    गर्मी के दिनों में कई बार गर्मी से लोगो को उल्टियां होने लगती हैं। इसको रोकने में गिलोय बहुत ही फायदेमंद साबित होता हैं। गिलोय के रस में मिश्री या शहद मिला कर दिन में 2 बार पीने से से गर्मी की वजह से आने वाली उल्टी बंद हो जाती हैं।

 

गिलोय के नुकसान

गिलोय बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है, इसका वैज्ञानिक नाम टीनोस्पोरा कार्डीफोलिया है और यह एक बहुवर्षिय लता होती है। इसके पत्ते पान के पत्ते कि तरह होते हैं। यह बहुत ही गुणकारी औषधि मानी जाती है। गिलोय की लता जंगलों, खेतों की मेड़ों, पहाड़ों की चट्टानों आदि स्थानों पर आसानी से मिल जाती है। इसकी पत्तियां और रस दोनों ही गुणकारी होते हैं। सामान्‍य और खतरनाक बीमारी के उपचार में इसका प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं इतने गुण होने के बाद भी कुछ बीमारियों में इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस स्‍लाइडशो में हम आपको बता रहे हैं कब गिलोय का सेवन न करें। 

  • पेट की समस्‍या होने पर
    अगर आपको पेट की समस्‍या है तो गिलोय का प्रयोग बिलकुल न करें, क्‍योंकि इसके कारण अपच की शिकायत हो सकती है। अपच की समस्‍या होने पर इसका किसी भी तरह से (यानी की कैप्‍सूल या रस) प्रयोग न करें। इसके कारण पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत भी हो सकती है। 
  • ब्‍लड शुगर का स्‍तर कम होने पर
    गिलोय के सेवन से ब्‍लड शुगर कम होता है। इसलिए अगर आपका ब्‍लड शुगर पहले से ही कम है तो इसका सेवन बिलकुल न करें। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ब्‍लड शुगर कम करते वक्‍त सावधानी बरतें। डायबिटीज में चिकित्‍सक की सलाह के बिना इसका सेवन न करें। 
  • ऑटोइम्‍यून बीमारी का खतरा
    इम्‍यूनिटी का सुचारु होना बहुत जरूरी है, लेकिन अगर इम्‍यूनिटी बहुत अधिक सक्रिय हो जाये तो भी खतरनाक है। क्‍योंकि इस स्थिति में ऑटोइम्‍यून बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। यानी इसके अधिक प्रयोग से ल्‍यूपस, मल्‍टीपल स्‍क्‍लेरोसिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। अगर आपको ये बीमारियां हैं तो गिलोय का सेवन बिलकुल न करें। 
  • गर्भावस्‍था के दौरान
    गर्भवती महिलाओं और स्‍तनपान कराने वाली महिलाओं को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। क्‍योंकि इसके कारण इस दौरान शरीर पर नकारात्‍मक असर पड़ता है। इसके अलावा अगर आप सर्जरी कराने जा रहे हैं या सर्जरी हुई है तो भी गिलोय का सेवन न करें, क्‍योंकि यह ब्‍लड शुगर को को प्रभावित करता है, और इसके कारण सर्जरी के घाव सूखने में समस्‍या हो सकती है।

We have 41 guests and no members online